Biology GK in Hindi – जीव विज्ञान Questions & Answers

Biology GK in Hindi

Biology GK in Hindi – जीव विज्ञान Questions & Answers: On this page, our team has provided the frequently asked जीव विज्ञान जीके प्रशन 2022. So, those who are under exam preparation should make a move and prepare with the given Biology GK MCQs in Hindi. Also, you people can collect all the Biology GK Questions in Hindi/ जीव विज्ञान Questions & Answers/ Biology GK Questions from this page. जीव विज्ञान GK Questions & Answers will mostly be asked in various competitive exams in India. Candidates can also know the type of जीव विज्ञान जनरल नॉलेज प्रशन that are being asked.

Biology GK in Hindi – जीव विज्ञान जीके प्रशन

Quiz Name Biology General Knowledge
Category Hindi GK
Exam Type MCQ (Multiple Choice Questions)
Mode of Quiz Online

Prepare जीव विज्ञान जीके in Hindi – Biology GK MCQs

  1. आधुनिक मनुष्य के हाल का पूर्वज है?

[A] जावा मानव
[B] क्रो-मैगनॉन मानव
[C] निएन्डरथल मानव
[D] पेकिंग मानव

Join Telegram Join Telegram
Join Whatsapp Groups Join Whatsapp

Correct Answer: B [क्रो-मैगनॉन मानव]

2. वर्तमान मानव जाति में कृषि और सभ्यता का प्रारम्भ संभवत: हुआ?

[A] अफ्रीका के नाइल नदी के निकट
[B] कैस्पियन और भूमध्य सागरों के निकट
[C] चीन में
[D] इन सभी क्षेत्रों में

Correct Answer: A [अफ्रीका के नाइल नदी के निकट]

3. पूर्व-पाषण काल का संदर्भ किसके लिए आता है?

[A] प्रागैतिहासिक मानव
[B] अध: मानव
[C] आधुनिक मानव
[D] आदिवासी मानव

Correct Answer: A [प्रागैतिहासिक मानव]

4. महाद्वीप जहाँ मानव से संबंधित जीवाश्म सबसे अधिक मिले है?

[A] यूरोप
[B] अफ्रीका
[C] अमेरिका
[D] एशिया

Correct Answer: B [अफ्रीका]

5. अग्नि का प्रथम प्रयोग करने वाला प्रागैतिहासिक मानव सम्भवत: था?

[A] पेकिंग मानव
[B] जावा कपि मानव
[C] निएन्डरथल
[D] क्रो-मैगनॉन

Correct Answer: B [जावा कपि मानव]

6. सबसे पहला प्रागैतिहासिक मानव सम्भवत: था?

[A] होमो हैबिलिस
[B] रामापिथेकस
[C] ऑस्ट्रैलोपिथेकस
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [होमो हैबिलिस]

7. मानव का वह पूर्वज जो सबसे पहले दो पैरों पर सीधा होकर चला?

[A] जावा कपि मानव
[B] ऑस्ट्रैलोपिथेकस
[C] पेकिंग मानव
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [ऑस्ट्रैलोपिथेकस]

8. प्रागैतिहासिक मानव जिसने सबसे पहले संभवत: रहने के लिए झोपड़ियाँ बनाना तथा मुर्दों को धर्म-क्रियाओं के साथ दफनाना प्रारम्भ किया था?

[A] निएन्डरथल
[B] जावा कपि मानव
[C] पेकिंग मानव
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [निएन्डरथल]

9. पृथ्वी पर वर्तमान मानव-होमोसैपियन्स का इतिहास कितने वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ था?

[A] एक लाख
[B] दस हजार
[C] पचास हजार
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [दस हजार]

10. प्रागैतिहासिक मानवों के जीवाश्म-रिकार्डों से पता चलता है कि शिलाओं पर रंगीन चित्रकारी सबसे पहले की?

[A] क्रो-मैगनॉन ने
[B] जावा कपि मानव ने
[C] पेंकिंग मानव ने
[D] निएन्डरथल ने

Correct Answer: A [क्रो-मैगनॉन ने]

11. इनमें से किसे आधुनिक मानव का सीधा पूर्वज माना जाता है?

[A] रामापिथेकस
[B] होमो हैबिलिस
[C] होमो इरेक्टस
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: C [होमो इरेक्टस]

12. प्राणी जिसे मानव ने सबसे पहले पालतू बनाया संभवत: था?

[A] कुत्ता
[B] घोडा
[C] सुअर
[D] गाय

Correct Answer: A [कुत्ता]

13. किसी क्षेत्र विशेष में किसी जीव-जाति के सारे सदस्यों के जीन बनाते है आबादी का?

[A] जीनपूल
[B] जीनरूप अर्थात् जीनोटाइप
[C] जीनप्रवाह
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [जीनपूल]

14. ऑस्ट्रेलिया के मार्सूपियल स्तनियों तथा शेष पृथ्वी पर यूथीरिया के जैव-उद्धिकास में परस्पर किस प्रकार के उद्धिकास का आभास मिलता है?

[A] सहउद्धिकास
[B] अपसारी उद्धिकास
[C] समान्तर उद्धिकास
[D] अभिसारी उद्धिकास

Correct Answer: C [समान्तर उद्धिकास]

15. एक नई जीव-जाति की उद्धिकासीय उत्पत्ति तब हो जायेगी जब?

[A] युग्मकजन में, पारगमन के समय, विविध गुणसूत्रों के खण्डों की अदला-बदली हो जायेगी
[B] किसी आबादी में इतने जीन परिवर्तन हो जायेंगे कि इसका अन्य आबादियों से जननिक पृथक्करण हो जायेगा
[C] युग्मकजन में समजात गुणसूत्रों के बीच पारगमन के समय खण्डों की अदला-बदली जो जायेगी
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [किसी आबादी में इतने जीन परिवर्तन हो जायेंगे कि इसका अन्य आबादियों से जननिक पृथक्करण हो जायेगा]

16. आनुवंशिक अपवाहन या विचलन?

[A] जीन्स की अंत: प्रजनन से कोई समानता नही होती
[B] जीन्स की बारम्बारता के क्रमवत परिवर्तन होता है
[C] बड़ी आबादियों में महत्वपूर्ण उतार-चढाव उत्पन्न करता है
[D] जीन्स की बारम्बारता में अनियत परिवर्तन होता है

Correct Answer: C [बड़ी आबादियों में महत्वपूर्ण उतार-चढाव उत्पन्न करता है]

17. डुगोन्ग नामक समुद्री जीव जो कि विलोपन की कगार पर है, क्या है?

[A] स्तनधारी
[B] बोनी फिश
[C] उभयचर
[D] शार्क

Correct Answer: A [स्तनधारी]

18. जाति-उदभवन तब होता है जब एक ही जाति की विभिन्न आबादियों का?

[A] भौगोलिक पृथक्कीकरण हो जाता है
[B] जननिक अलगाव हो जाता है
[C] किसी आबादी का विलोप हो जाता है
[D] आबादियों का अत्यधिक विस्तार हो जाता है

Correct Answer: B [जननिक अलगाव हो जाता है]

19. निम्नलिखित में से कौनसा एक कपि नही है?

[A] लंगूर
[B] गोरिल्ला
[C] गिब्बन
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [लंगूर]

20. किसी जीव-जाति की आबादी में उत्परिवर्तित जीन के फैलने की सम्भावना तब होती है जब?

[A] यह प्रबल होता है
[B] यह सुप्त होता है
[C] इसका प्राकृतिक चयन हो जाता है
[D] यह न प्रबल होता न सुप्त

Correct Answer: C [इसका प्राकृतिक चयन हो जाता है]

21. पांडा भी उसी कुल का सदस्य है, जिसका/की है?

[A] कुत्ता
[B] बिल्ली
[C] भालू
[D] खरगोश

Correct Answer: C [भालू]

22. मैमथ पूर्वज है?

[A] आदिमानव
[B] घोड़े का
[C] हाथी का
[D] कुत्ते का

Correct Answer: C [हाथी का]

23. डायनासोर थे?

[A] सिनोजोइक सरीसृप
[B] मेसोजोइक सरीसृप
[C] मेसोजोइक पक्षी
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [मेसोजोइक सरीसृप]

24. कीवी पक्षी पाया जाता है?

[A] दक्षिणी अमेरिका में
[B] भारत वर्ष में
[C] न्यूजीलैंड में
[D] पूर्वी इंडीज में

Correct Answer: C [न्यूजीलैंड में]

25. इनमें कौनसा जन्तु कुछ ही समय पूर्व विल्पुत हुआ है?

[A] डोडो
[B] डायनासोर
[C] मैमथ
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [डोडो]

26. अपने व्यापक रूप से स्वीकृत भाव में जैव विकास का मतलब है?

[A] प्राकृतिक चयन
[B] परिवर्तन के साथ अवतरण
[C] उत्परिवर्तनों का होना
[D] जनकों के लक्षणों की वंशागति

Correct Answer: B [परिवर्तन के साथ अवतरण]

27. “जीवनवृत में जातिवृत की पुनरावृत्ति” किस सिद्धांत से स्पष्ट होती है?
[A] प्राकृतिक चयनवाद
[B] उत्परिवर्तनवाद
[C] आनुवंशिकी
[D] पुनरावृत्ति सिद्धांत
Correct Answer: D [पुनरावृत्ति सिद्धांत]

28 .निम्नलिखित में से कौन अंडे देता है और सीधे बच्चे नही देता है?

[A] एकिडना
[B] कंगारू
[C] सेही
[D] व्हेल

Correct Answer: A [एकिडना]

29. अपनी भ्रूणवस्था में जंतु पूर्वजों को भ्रूणवस्थाओं को दोहराते है| यह नियम कहलाता है?

[A] उद्दिकास नियम
[B] फ्लोर्किग का नियम
[C] बायोजेनेटिक नियम
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: C [बायोजेनेटिक नियम]

30 .कौनसा पक्षी उड़ नही सकता है?

[A] मोर
[B] बत्तख
[C] स्टॉर्क
[D] एमू

Correct Answer: D [एमू]

31.डार्विन द्वारा प्राकृतिक चयनवाद के प्रतिपादन में किसका प्रभाव सबसे अधिक था?

[A] आबादी पर माल्थस के लेख का
[B] डी व्रीज के उत्परिवर्तन सिद्धांत का
[C] आनुवंशिकी के संबंध में मेंडल के मटर पर प्रयोग का
[D] “उत्तरजीविता” पर वैलैस के लेख का

Correct Answer: A [आबादी पर माल्थस के लेख का]

32. जीव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया था?

[A] लैमार्क
[B] न्यूटन
[C] आइन्स्टीन
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [लैमार्क]

33. इनमें से कौनसा जन्तु जैव विकास के प्रमाण के रूप में “संयोजक” है?

[A] पक्षियों और स्तनियों के बीच आर्किओप्टेरिक्स
[B] मछलियों और स्तनियों के बीच व्हेल
[C] आधुनिक मानव एवं पेंकिंग मानव के बीच जावा मानव
[D] सरीसृपों और स्तनियों के बीच बतख-चोंची प्लैटिप्स

Correct Answer: D [सरीसृपों और स्तनियों के बीच बतख-चोंची प्लैटिप्स]

34. विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवाश्मों का अध्ययन होता है?

[A] पैलिओंटोलॉजी
[B] इकोलॉजी
[C] इथोलॉजी
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [पैलिओंटोलॉजी]

35. उद्विकास के सबसे अधिक ठोस प्रमाण किससे मिलते है?

[A] जीवाश्मों से
[B] अवशेषी अंगों से
[C] तुलनात्मक संरचना से
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [जीवाश्मों से]

36. स्तनियों के भ्रूणीय विकास में ह्रदय का क्रमिक विकास होता है| ह्रदय पहले मछलियों के ह्रदय की भांति द्धिवेश्मी, फिर उभयचरों के ह्रदय की भांति त्रिवेश्मी तथा अंत में चौवेश्मी हो जाता है| यह तथ्य किस परिकल्पना से संबंधित है?

[A] मेंडेलियन सिद्धांत
[B] हार्डी वीनबर्ग के नियम
[C] बायोजेनेटिक नियम
[D] लैमार्क के सिद्धांत

Correct Answer: C [बायोजेनेटिक नियम]

37 .प्रोटोथिरिया का विकास हुआ था?

[A] सरीसृपों से
[B] उभयचरों से
[C] यूथीरिया से
[D] पक्षियों से

Correct Answer: A [सरीसृपों से]

38. विज्ञान की किस शाखा में भूगर्भ-विज्ञान और जन्तु विज्ञान की समागम है?

[A] आर्किओलॉजी
[B] प्राणी भूगोल
[C] जीवाश्म विज्ञान
[D] समाज-शास्त्र

Correct Answer: C [जीवाश्म विज्ञान]

39. प्रोटोजोअन जिसमें पौधों और जन्तुओं दोनों के लक्षण होते हैं और जिसे इनका संयोजक मान सकते है?

[A] एंटअमीबा
[B] ट्रिपैनोसोमा
[C] पैरामिशियम
[D] यूग्लीना

Correct Answer: D [यूग्लीना]

40. विकासवाद का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था?

[A] वालेस ने
[B] स्पेन्सर ने
[C] डार्विन ने
[D] हक्सले ने

Correct Answer: C [डार्विन ने]

41. विकास का मुख्य कारक है?

[A] उत्परिवर्तन
[B] प्राकृतिक वरण
[C] लैंगिक जनन
[D] हासिल किये हुए गुण

Correct Answer: B [प्राकृतिक वरण]

42. पैरीपैटस किनका संयोजक है?

[A] मोलस्का व आर्थ्रोपोड़ा
[B] सरीसृपों व स्तनियों
[C] ऐनेलिडा व आर्थ्रोपोड़ा
[D] चपटे कृमि व ऐनेलिडा

Correct Answer: C [ऐनेलिडा व आर्थ्रोपोड़ा]

43. आर्किओप्टेरिक्स किनका संयोजक था?

[A] सरीसृपों व पक्षियों का
[B] पक्षियों व स्तनियों
[C] उभयचरों व सरीसृपों
[D] सरीसृपों व स्तनियों

Correct Answer: A [सरीसृपों व पक्षियों का]

44. नवडार्विनवाद के अनुसार कौनसा कारक जैव विकास के लिए जिम्मेवार है?

[A] उत्परिवर्तन
[B] लाभदायक विभिन्नताएं
[C] संकरण
[D] उत्परिवर्तन एवं प्राकृतिक चयन

Correct Answer: D [उत्परिवर्तन एवं प्राकृतिक चयन]

45. “उत्परिवर्तनवाद” का प्रतिपादन किसने किया था?

[A] डार्विन ने
[B] लैमार्क ने
[C] वैलैस ने
[D] डी व्रीज ने

Correct Answer: D [डी व्रीज ने]

46. डार्विनवाद की सबसे बड़ी कमजोरी इनमें से किसकी व्याख्या की कमी थी?

[A] प्रचुर सन्तात्पत्ति
[B] विभिन्नताएं
[C] योग्यतम की उत्तरजीविता
[D] जीवन संघर्ष

Correct Answer: B [विभिन्नताएं]

47. प्राकृतिक चयन के बारे में हमारी आधुनिक समझ के अनुसार योग्यतम सदस्य वे है?

[A] जिनमें वातावरण के अनुसार अनुकूलन की सबसे अधिक क्षमता होती है
[B] जो बहुत-सी सन्तानें उत्पन्न करते है, परन्तु कुछ ही सन्तानें लैंगिक परिपक्वता तक जीवित रहती है
[C] जिनमें विशिष्ट वातावरणीय दशाओं का सामना करने की अधिकतम क्षमता होती है
[D] जिनके वंशजों की संख्या अधिकतम होती है

Correct Answer: A [जिनमें वातावरण के अनुसार अनुकूलन की सबसे अधिक क्षमता होती है]

48. ”जीवन संघर्ष” और “योग्यतम की उत्तरजीवित” का संबंध है?

[A] लैमार्कवाद से
[B] ओपैरिनवाद से
[C] मेण्डलवाद से
[D] डार्विनवाद से

Correct Answer: D [डार्विनवाद से]

49. जीवों में आनुवंशिक विभिन्नताओं का मूल स्त्रोत होता है?

[A] हार्मोन्स का प्रभाव
[B] प्राकृतिक चयन
[C] उत्परिवर्तन
[D] लैंगिक जनन

Correct Answer: C [उत्परिवर्तन]

50. जैव विकास के संदर्भ में साँपों में अंगों का लोप होने को स्पष्ट किया जाता है?

[A] अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग किए जाने से
[B] बिलों में रहने के प्रति अनुकूल से
[C] प्राकृतिक चयन से
[D] उपार्जित लक्षणों की वंशागति से

Correct Answer: A [अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग किए जाने से]

51.जेनेटिक-इंजीनियरिंग में निम्न में से किसका प्रयोग होता है?

[A] प्लास्टिड
[B] प्लास्मिड
[C] राइबोसोम
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [प्लास्मिड]

52. जीवों में अत्यधिक विविधता का कारण है?

[A] अनुकूलन
[B] सहभागिता
[C] उत्परिवर्तन
[D] बहुगुणसूत्रता

Correct Answer: C [उत्परिवर्तन]

53. अधिरक्तस्त्राव है?

[A] एक जीवाणु-घटित रोग
[B] एक विषाणु- घटित रोग
[C] एक प्रूदषण- घटित रोग
[D] एक आनुवंशिक विकर

Correct Answer: D [एक आनुवंशिक विकर]

54. जीन के भीतर अनुक्रम-आधार परिवर्तन कहलाता है?

[A] प्रजनन
[B] प्रतिरूपण
[C] उत्परिवर्तन
[D] संयोजन

Correct Answer: C [उत्परिवर्तन]

55. ल्यूकेमिया एक प्रकार का कैंसर है जिसमें असाधारण बढ़ोतरी होती है?

[A] अस्थि कोशिकाओं की संख्या में
[B] प्लेटलेट की संख्या में
[C] लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में
[D] श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में

Correct Answer: D [श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में]

56. मानव रक्ताधान के लिए कौनसा रक्त समूह सार्वत्रिक दाता होता है?

[A] B+ समूह
[B] O समूह
[C] AB समूह
[D] A+ समूह

Correct Answer: B [O समूह]

57. अँगुलियों के निशानों की बहुरंगीय सतह पर उभारने हेतु निम्न में से क्या प्रयुक्त होता है?

[A] स्वर्ण भूल
[B] मैंगनीज डाइऑक्साइड
[C] चारकोल
[D] फ्लोरोसेंट पाउडर

Correct Answer: D [फ्लोरोसेंट पाउडर]

58. थैलेसीमिया एक वंशानुगत बीमारी है, जो कि निम्नलिखित को प्रभावित करती है?

[A] खून
[B] फेंफडे
[C] दिल
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: A [खून]

59.एलोसोम होते है?

[A] कोशिकांग
[B] पादप हार्मोन
[C] ऐलील
[D] लिंग गुणसूत्र

Correct Answer: D [लिंग गुणसूत्र]

60.निम्नलिखित में से कौनसी बीमारी/बीमारियाँ एक उत्परिवर्ती जीन के कारण होती है?

[A] हीमोफिलिया
[B] सिकुल सैल एनीमिया
[C] थैलेसीमीया
[D] उपर्युक्त सभी

Correct Answer: D [उपर्युक्त सभी]

61.यदि माता-पिता में से एक का रुधिर वर्ग AB है और दूसरे का O, तो उनके बच्चे का संभावित रुधिर वर्ग होगा?

[A] A या B
[B] A या B या O
[C] A या AB या O
[D] A या B या AB या O

Correct Answer: A [A या B]

62. रक्त-समूह O की माता का बच्चा रक्त-समूह O का है, बच्चे का पिता किस रक्त-समूह का हो सकता है?

[A] केवल O
[B] A या B या O
[C] केवल A या B
[D] केवल AB

Correct Answer: A [केवल O]

63. यदि माता का रुधिर वर्ग ‘O’ तथा पिता का रुधिर वर्ग ‘AB’ है, तो संतान का रुधिर वर्ग होगा?

[A] A एवं B
[B] O एवं AB
[C] B एवं AB
[D] AB एवं A

Correct Answer: A [A एवं B]

64. ऐम्निओटिक द्रव की कोशिकाओं में किसकी उपस्थिति की जांच से भ्रूणीय शिशु का लिंग-निर्धारण कर सकते है?

[A] बार पिण्ड
[B] लिंग गुणसूत्र
[C] काएज्मैटा
[D] काइनेटोकोर

Correct Answer: A [बार पिण्ड]

65. मेण्डल का जन्म किस देश में हुआ था?

[A] रूस
[B] ऑस्ट्रिया
[C] ब्रिटेन
[D] ऑस्ट्रेलिया

Correct Answer: B [ऑस्ट्रिया]

66. मनुष्य के किस लक्षण की वंशागति के लिए एक से अधिक जीन जोड़ियाँ काम करती है?

[A] त्वचा का रंग
[B] फिनाइलकीटोनूरिया
[C] वर्णान्धता
[D] हंसियाकार रुधिराणु ऐनिमिया

Correct Answer: A [त्वचा का रंग]

67. इनमें से कौनसे गुणसूत्रों वाला व्यक्ति क्लाइनफेक्टर सिंड्रोम होगा?

[A] XXY
[B] XX
[C] XY
[D] XO

Correct Answer: A [XXY]

68. वे जीन जो Y-गुणसूत्र के असमजात खण्ड में होते हैं कहलाते है?

[A] होलैन्ड्रिक
[B] ऑटोसोमी
[C] उत्परिवर्ती
[D] पूर्णत: लिंग-सहलग्न

Correct Answer: A [होलैन्ड्रिक]

69. हंसियाकार रुधिराणु ऐनिमिया की वंशागति में अपूर्ण प्रभाविता किस जीनोटाइप से उद्घाटित होती है?

[A] AA
[B] AS
[C] SS
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [AS]

70. मानव का इनमें से कौनसा लक्षण आनुवंशिकी नही हो सकता है?

[A] इन्फ्लुएंजा
[B] इनैमलविहीन दांत
[C] चौड़े नथुने
[D] युक्तांगुलिता

Correct Answer: A [इन्फ्लुएंजा]

71. लक्षण जिनके जीन्स X गुणसूत्रों पर होते है, कहलाते है?

[A] लिंग-प्रभावित
[B] लिंग-सहलग्न
[C] लिंग-सीमित
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [लिंग-सहलग्न]

72. किसी जीव में प्रदर्शित लक्षणों को कहते है?

[A] जीनोटाइप
[B] फिनोटाइप्स
[C] समयुग्मक
[D] विषमयुग्मक

Correct Answer: B [फिनोटाइप्स]

73. इक्क्सीवीं जोड़ी के गुणसूत्रों के लिए ट्राइसोमिक व्यक्ति होता है?

[A] क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम
[B] डाउन्स सिंड्रोम
[C] टर्नर सिंड्रोम
[D] इनमें से कोई नही

Correct Answer: B [डाउन्स सिंड्रोम]

74. टर्नर सिंड्रोम का कारण है?

[A] पोलीप्लॉयडी
[B] ऑटोसोमी एन्यूप्लॉयडी
[C] बिंदु उत्परिवर्तन
[D] लिंगसूत्र एन्यूप्लॉयडी

Correct Answer: D [लिंगसूत्र एन्यूप्लॉयडी]

75. लिंग-सहलग्न वंशागति के खोजकर्ता थे?

[A] मॉर्गन
[B] मैक्लंग
[C] लैंडस्टीनर
[D] मेण्डल

Correct Answer: A [मॉर्गन]

76. बहुगुण ऐलीलवाद किस लक्षण की आनुवंशिकी का नियंत्रण करता है?

[A] वर्णान्धता
[B] रुधिर वर्ग
[C] हंसियाकार-रुधिराणु ऐनिमिया
[D] फिनाइलकीटोनूरिया

Correct Answer: B [रुधिर वर्ग]

77. ओलिंपिक खेलों में खिलाडियों के लिंग की जांच के लिए लार-परीक्षण में “बार-पिंड” देखे जाते है| ये पिंड किससे संबंधित होते है?

[A] X गुणसूत्र
[B] नर लिंग से
[C] Y गुणसूत्र से
[D] ऑटोसोम्स से

Correct Answer: A [X गुणसूत्र]

78. ‘क्रोमोसोम’ के पारिभाषिक शब्द के प्रथम उपयोगकर्ता थे?

[A] वाल्डेयर
[B] आल्टमान
[C] सैंगर
[D] बेनीडेन

Correct Answer: A [वाल्डेयर]

79. ऐलील्सका पृथक्करण किस प्रक्रिया में होता है?

[A] संसेचन
[B] पारगमन
[C] अर्द्धसूत्रण
[D] विदलन

Correct Answer: C [अर्द्धसूत्रण]

80. ऐन्टीसीरम एक सीरम होता है जिसमें उपस्थित होते है?

[A] ऐन्टीजेंस
[B] एंटीबॉडीज
[C] श्वेत रुधिराणु
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: B [एंटीबॉडीज]

81. फिनाइलकीटोनूरिया नामक रोग में?

[A] ऊतकों में फिनाइलऐलैनीन बढ़ जाती है
[B] ऊतकों में फिनाइलऐलैनीन घट जाती है
[C] मूत्र में शर्करा जाने लगती है
[D] मूत्र में जेंटीसिक अम्ल जाने लगता है

Correct Answer: A [ऊतकों में फिनाइलऐलैनीन बढ़ जाती है]

82. रंजकहीनता जन्मजात होती है| यह किस एन्जाइम की कमी से होती है?

[A] कैटैलेज
[B] टाइरोसिनेज
[C] फ्रक्टोकाइनेज
[D] क्जैन्थीन ऑक्सीडेज

Correct Answer: B [टाइरोसिनेज]

83. एक वर्णान्ध पुरुष की पुत्री सामान्य हो सकती है, लेकिन फिर इस लड़की का पुत्र वर्णान्ध हो सकता है?

[A] X गुणसूत्र पर और प्रबल होता है
[B] Y गुणसूत्र पर और प्रबल होता है
[C] X गुणसूत्र पर और सुप्त होता है
[D] Y गुणसूत्र पर और सुप्त होता है

Correct Answer: C [X गुणसूत्र पर और सुप्त होता है]

84. मानव में क्रोमोसोम्स की वास्तविक स्थिति होती है?

[A] 22 ऑटोसोम्स और एक जोड़ी लिंग गुणसूत्र
[B] 21 जोड़ी ऑटोसोम्स और एक जोड़ी लिंग गुणसूत्र
[C] केवल 22 जोड़ी ऑटोसोम्स
[D] 22 जोड़ी ऑटोसोम्स और एक जोड़ी लिंग गुणसूत्र

Correct Answer: D [22 जोड़ी ऑटोसोम्स और एक जोड़ी लिंग गुणसूत्र]

85. B रुधिर वर्ग के रोगीं को किन वर्गों के दाताओं को रक्त दे सकते है?

[A] A एवं AB
[B] O एवं B
[C] O एवं AB
[D] B एवं AB

Correct Answer: B [O एवं B]

86.आनुवंशिक लक्षणों के जीन-समूहों को कहते है?

[A] ऐलील्स
[B] फिनोटाइप्स
[C] जीनोटाइप्स
[D] प्रबल जीन

Correct Answer: C [जीनोटाइप्स]

87. लिंग-सहलग्न वंशागति को पहचानने की विधि हो सकती है?

[A] पुत्र माता के और पुत्रियाँ पिता के समान हों
[B] पुत्र और पुत्रियाँ पिता के समान हों
[C] पुत्र पिता के और पुत्रियाँ माता के समान हों
[D] पुत्र और पुत्रियाँ माता के समान हों

Correct Answer: A [पुत्र माता के और पुत्रियाँ पिता के समान हों]

88. पिता A रुधिर वर्ग और माता B वर्ग की हो तो सन्तानें कौनसे वर्ग की होंगी?

[A] केवल AB
[B] चारों
[C] केवल A
[D] केवल O

Correct Answer: B [चारों]

89. यदि एक बालक के पिता हीमोफिलियाग्रस्त है और माता हिटरोजाइगस, तो बालक के हीमोफिलियाग्रस्त होने की सम्भावना कितनी प्रतिशत है?

[A] 0%
[B] 50%
[C] 75%
[D] 100%

Correct Answer: B [50%]

90.खच्चर किसकी वर्णसंकर संतान होता है?

[A] नर व मादा गधों की
[B] गाय और बैल की
[C] नर व मादा घोड़ों की
[D] घोड़ी और गधे की

Correct Answer: D [घोड़ी और गधे की]

91. इनमें कौनसा लक्षण लिंग-सहलग्न नहीं है?

[A] सिकिल ऐनिमिया
[B] हीमोफिलिया
[C] वर्णान्धता
[D] ये सब

Correct Answer: A [सिकिल ऐनिमिया]

92. रंजकहीनता पाई जाती है मानव की?

[A] सभी प्रजातियों में
[B] गोरी प्रजाति में
[C] काली प्रजाति में
[D] मंगोलों में

Correct Answer: A [सभी प्रजातियों में]

93. यदि माता-पिता दोनों रंजकहीन होंगे तो?

[A] आधी संतानें रंजकहीन होंगी
[B] सब संतानें रंजकहीन होंगी
[C] 75% संतानें रंजकहीन होंगी
[D] कोई संतान रंजकहीन नही होंगी

Correct Answer: B [सब संतानें रंजकहीन होंगी]

94. यदि एक रंजकहीन पुरुष सामान्य स्त्री से विवाह करता है और इनकी संतानें आधी सामान्य व आधी रंजकहीन होती है तो स्त्री है?

[A] हिटरोजाइगस सामान्य
[B] होमोजाइगस सामान्य
[C] होमोजाइगस अप्रबल
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: A [हिटरोजाइगस सामान्य]

95. किसी व्यक्ति का रुधिर वर्ग किस पर निर्भर करता है?

[A] लाल रुधिराणुओं की आकृति पर
[B] हीमोग्लोबिन की उपस्थिति पर
[C] व्यक्ति में उपस्थित जीन्स पर
[D] लाल एवं श्वेत रुधिराणुओं की संख्या पर

Correct Answer: C [व्यक्ति में उपस्थित जीन्स पर]

96. ऑटोसोम होता है?

[A] अर्धगुणसूत्र
[B] लिंग निर्धारित करने वाला गुणसूत्र
[C] सूक्ष्मदर्शी से दिखने वाली एककोशीय रचना
[D] लिंग गुणसूत्र के अतिरिक्त कोई भी अन्य गुणसूत्र

Correct Answer: D [लिंग गुणसूत्र के अतिरिक्त कोई भी अन्य गुणसूत्र]

97. मानवों में भ्रात यमज तब बनते है जब?

[A] एक अण्डाणु के दो शुक्राणु निषेचित कर देते है और जाईगोट के प्रथम विदलन के कोरक खण्ड पृथक् हो जाते है
[B] अण्डाणु का निषेचन एक ही शुक्राणु द्वारा होता है और जाईगोट के प्रथम विदलन के कोरक खण्ड पृथक् हो जाते है
[C] दो अण्डाणुओं का लगभग एक ही समय निषेचन हो जाता है
[D] अण्डाणु का निषेचन के बिना ही परिवर्द्धन होने लगता है और प्रथम विदलन के कोरक खण्ड पृथक् हो जाते है

Correct Answer: C [दो अण्डाणुओं का लगभग एक ही समय निषेचन हो जाता है]

98. एक वर्णान्ध पिता एवं सामान्य होमोजाइगस माता के पुत्र का विवाह एक सामान्य पिता और हिटरोजाइग्स माता की पुत्री से होता है| इनके बच्चे कैसे होंगे?

[A] सब वर्णान्ध पुत्र
[B] कुछ वर्णान्ध और कुछ सामान्य पुत्रियाँ
[C] सब वर्णान्ध पुत्र एवं पुत्रियाँ
[D] सब सामान्य या कुछ सामान्य और कुछ वर्णान्ध पुत्र

Correct Answer: D [सब सामान्य या कुछ सामान्य और कुछ वर्णान्ध पुत्र]

99. कुछ लोगों के 5, 6 या अधिक लड़कियाँ ही होती है, लड़का कोई नही होता, क्योंकि?

[A] पिता केवल X गुणसूत्र वाले शुक्राणु बनाता है
[B] पिता केवल Y गुणसूत्र वाले शुक्राणु बनाता है
[C] पिता Y गुणसूत्र वाले शुक्राणुओं से X गुणसूत्र वाले शुक्राणु अधिक बनाता है
[D] संयोग से केवल X गुणसूत्र वाले शुक्राणु ही अण्डाणुओं का संसेचन करते है

Correct Answer: D [संयोग से केवल X गुणसूत्र वाले शुक्राणु ही अण्डाणुओं का संसेचन करते है]

100. मंगोली जड़ता (डाउन सिंड्रोम) किसके फलस्वरूप होती है?

[A] 46 के बजाय 45 गुणसूत्र
[B] 46 के बजाय 47 गुणसूत्र
[C] गुणसूत्रों की 23वीं जोड़ी में तीन गुणसूत्र
[D] गुणसूत्रों की 21वीं जोड़ी में केवल एक गुणसूत्र

Correct Answer: B [46 के बजाय 47 गुणसूत्र]

If you prepare well with these Biology GK MCQs, it will be very easy for you to crack either Government/ Central Government exams easily. So, follow us on FreshersNow.Com for more updates.

Freshersnow.com is one of the best job sites in India. On this website you can find list of jobs such as IT jobs, government jobs, bank jobs, railway jobs, work from home jobs, part time jobs, online jobs, pharmacist jobs, software jobs etc. Along with employment updates, we also provide online classes for various courses through our android app. Freshersnow.com also offers recruitment board to employers to post their job advertisements for free.