Indian History GK in Hindi – भारतीय इतिहास जनरल नॉलेज Questions and Answers

Indian History GK in Hindi

Indian History GK in Hindi – भारतीय इतिहास जनरल नॉलेज Questions and Answers: We all know that having knowledge on Indian History will be very helpful. So, while preparing for any Competitive/ Entrance Exams, you have to get more grip on the topic initially. In order to help you out with that, we have arranged the Indian History GK in Hindi Questions/ Indian History General Knowledge Questions in Hindi in detail. Preparing with these Indian History सामान्य ज्ञान Questions & Answers will enhance your answering skills. So, go through the below given Indian History जनरल नॉलेज Questions and Answers and then proceed further. As we have given the most important Indian History जनरल नॉलेज Questions and Answers, you can keep on preparing with the भारतीय इतिहास GK in Hindi as much as possible.

Indian History GK in Hindi – भारतीय इतिहास जनरल नॉलेज Questions and Answers

Quiz Name Indian History GK
Category Hindi GK
Mode of Quiz Online
Exam Type MCQ (Multiple Choice Questions)

Prepare with Important Indian History General Knowledge Questions in Hindi

1.अंग्रेजी संसद में भारत सरकार अधिनियम कब पारित हुआ?

Join Telegram Join Telegram
Join Whatsapp Groups Join Whatsapp

[A] 1852
[B] 1856
[C] 1858
[D] 1860

Correct Answer: C [1858]

2.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1896 का अधिवेशन निम्नलिखित में किसके लिए विख्यात है?

[A] पहली बार राष्ट्रगान गाया गया।
[B] पहली बार राष्ट्रीय गीत गाया गया।
[C] पहली बार तिरंगा लहराया गया।
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: B [पहली बार राष्ट्रीय गीत गाया गया।]

Notes:

1896 में पहली बार कांग्रेस के अधिवेशन में भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया गया। वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ का अंश है। यह 1937 तक भारत का राष्ट्रीय गान रहा था।

3.निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल को भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है?

[A] लार्ड विलियम बेंटिंक
[B] सर चार्ल्स मेटकाफ
[C] लार्ड ऑकलैंड
[D] लार्ड एलेनबोरो

Correct Answer: B [सर चार्ल्स मेटकाफ]

Notes:

20 मार्च, 1835 से 4 मार्च, 1936 के बीच भारत के गवर्नर जनरल थे। उन्होंने प्रेस को पूर्ण स्वंतत्रता दी थी, इसलिए उन्हें भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता भी कहा जाता है।

4.समुद्री व्यापार के सन्दर्भ में कार्ताज़ व्यवस्था का उपयोग किसके द्वारा किया जाता था?

[A] डच
[B] फ़्रांसिसी
[C] अंग्रेज़
[D] पुर्तगाली

Correct Answer: D [पुर्तगाली ]

Notes:

कार्ताज़ व्यवस्था का सम्बन्ध पुर्तगालियों द्वारा समुद्री व्यापार के लिए जारी किये गए व्यापार लाइसेंस से है। 20वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने भी “नेवीसर्ट” नामक व्यवस्था शुरू की थी।

5.सुरेद्रनाथ बनर्जी के बारे में निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?

[A] वे इंडियन नेशनल एसोसिएशन के सह-संस्थापक थे
[B] वे कलकत्ता के रिपन कॉलेज के संस्थापक थे
[C] उन्हें राष्ट्रीय चेतना के कांसेप्ट के लिए जाना जाता है
[D] उन्होंने आनंदमोहन बोस के साथ मिलकर साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना की

Correct Answer: D [उन्होंने आनंदमोहन बोस के साथ मिलकर साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना की]

Notes:

उपरोक्त दिए गये कथनों में से चौथा कथन गलत है। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के साथ मिलकर इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना की थी। साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना आनंद मोहन बोस, शिवनाथ शास्त्री, शिव चन्द्र सेन, उमेश चन्द्र दत्ता ने की थी।

6.स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रबिन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि किस घटना के विरोध में वापस कर दी थी?

[A] बंगाल विभाजन
[B] जलियांवाला बाग़ हत्याकांड
[C] भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मृत्युदंड
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: B [जलियांवाला बाग़ हत्याकांड ]

Notes:

रबिन्द्रनाथ टैगोर को 1915 में ब्रिटिश सरकार ने नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था। 13 अप्रैल, 1919 जलियांवाला बाग़ हत्याकांड से आहत होकर उन्होंने नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी, इस सन्दर्भ में उन्होंने लार्ड चेम्सफोर्ड को पत्र लिखा था।

7.मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल के लिए किस कांग्रेस अधिवेशन को जाना जाता है?

[A] कराची अधिवेशन, 1913
[B] बॉम्बे अधिवेशन, 1915
[C] लखनऊ अधिवेशन, 1916
[D] कलकत्ता अधिवेशन, 1917

Correct Answer: C [लखनऊ अधिवेशन, 1916 ]

Notes:

1916 के लखनऊ अधिवेशन में मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल की व्यवस्था की गयी थी। इस अधिवेशन में कांग्रेस के दो धड़ों गर्म दल और नर्म दल को वार्ता के लिए एक मंच पर लाया गया था। अम्बिका प्रसाद मजूमदार इस अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

8.भारत में पहली यूरोपीय बस्ती किस स्थान पर स्थापित की गयी थी?

[A] कोच्ची
[B] चिनसुरा
[C] सूरत
[D] चेन्नई

Correct Answer: A [कोच्ची ]

Notes:

केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित कोच्ची फोर्ट भारत में पहली यूरोपीय बस्ती थी। यह जल से घिरा हुआ स्थान है, यह कोच्ची के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

9.निम्नलिखित में से किस राज्य ने अंग्रेजों को मुक्त व्यापार के लिए सुनहरा फरमान जारी किया?

[A] हैदराबाद
[B] बीजापुर
[C] गोलकुंडा
[D] अहमदनगर

Correct Answer: C [गोलकुंडा ]

Notes:

1632 में अंग्रेजों को गोलकुंडा का साथ मुक्त व्यापार करने का सुनहरा फरमान प्राप्त हुआ। इसके लिए शुल्क 500 पैगोडा प्रतिवर्ष था।

10.सल्बाई की संधि किस युद्ध से सम्बंधित है?

[A] प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध
[B] प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध
[C] द्वितीय-आंग्ल-मराठा युद्ध
[D] द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

Correct Answer: B [प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध ]

Notes:

प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध के बाद 17 मई, 1782 को सल्बाई की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि पर मराठा साम्राज्य के प्रतिनिधियों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि के द्वारा अंग्रेजों ने सलसेत और ब्रोच पर अपना नियंत्रण कायम रखा।

11.बक्सर की लड़ाई ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किसके साथ लड़ी गयी?

[A] मीर कासिम
[B] सादत अली खान द्वितीय
[C] अली वर्दी खान
[D] सिराजुद्दौला

Correct Answer: A [मीर कासिम ]

Notes:

बक्सर की लड़ाई 22 अक्टूबर, 1764 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर कासिम, बंगाल के नवाब, अवध के नवाब और मुग़ल सम्राट शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेनाओं के बीच लड़ी गयी थी। इस लड़ाई में अंग्रेजों का नेतृत्व हेक्टर मुनरो ने किया था।

12.निम्नलिखित में से भारतीय शिक्षा का मेग्ना कार्टा किसे कहा जाता है?

[A] वुड्स डिस्पैच
[B] सेडलर आयोग
[C] भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904
[D] रेले आयोग

Correct Answer: A [वुड्स डिस्पैच]

Notes:

सर चार्ल्स वुड ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1854 में लार्ड डलहौज़ी को एक प्रेषण भेजा था। उन्होंने सुझाव दिया था कि प्राथमिक विद्यालयों में मातृ भाषा में पढाई होनी चाहिए, और उच्च विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा भी होनी चाहिए, इसके वुड्स डिस्पैच कहा जाता है।

13.वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम किस वाइसराय के द्वारा पारित किया गया था?

[A] लार्ड लिट्टन
[B] लार्ड मेयो
[C] लार्ड डलहौज़ी
[D] लार्ड हार्डिंग

Correct Answer: A [लार्ड लिट्टन ]

Notes:

लार्ड लिट्टन 1876 से 1880 के दौरान भारत के वाइसराय थे। 1876-78 के अकाल को सही ढंग से न संभाल पाने के लिए उनकी कड़ी आलोचना की गयी थी। उन्होंने वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम व शस्त्र अधिनियम 1878 को पारित किया था।

14.निम्नलिखित में से किस वाइसराय की हत्या उनके कार्यकाल के दौरान की गयी थी?

[A] लार्ड मेयो
[B] लार्ड लिट्टन
[C] लार्ड डलहौज़ी
[D] लार्ड हार्डिंग

Correct Answer: A [लार्ड मेयो ]

Notes:

लार्ड वाइसराय भारत के एक मात्र ऐसे वाइसराय थे, जिनकी हत्या उनके कार्यकाल के दौरान हुई थी। 1872 में अंडमान द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में एक निरिक्षण यात्रा के दौरान के पठान ने उनकी हत्या कर दी थी।

15.लार्ड रिपन ने हंटर आयोग का गठन किस लिए किया था?

[A] आतंकवाद तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए
[B] भारत में शिक्षा सुधार के लिए
[C] उच्च न्यायपालिका में भारतीय न्यायाधीशों की नियुक्ति
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [भारत में शिक्षा सुधार के लिए ]

Notes:

लार्ड रिपन ने 3 फरवरी, 1882 को सर विलियम हंटर की अध्यक्षता में शिक्षा आयोग का गठन किया था। विलियम हंटर वाइसराय की कार्यकारी परिषद् के सदस्य थे। इस आयोग ने भारत में शिक्षा सुधार के लिए प्रारंभिक शिक्षा व उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

16.भारतीय टंकण प् कागज़ी मुद्रा अधिनियम किस वाइसराय ने पारित किया था?

[A] लार्ड मिन्टो
[B] लार्ड हार्डिंग
[C] लार्ड कर्ज़न
[D] लार्ड डफरिन

Correct Answer: C [लार्ड कर्ज़न ]

Notes:

जनवरी 1899 में लार्ड कर्ज़न को भारत का वाइसराय नियुक्त किया गया था, उन्होंने भारतीय टंकण प् कागज़ी मुद्रा अधिनियम (1899) पारित किया और भारत को स्वर्ण मानक की शुरुआत की।

17.निम्नलिखित में किसे मराठा मैकियावेली कहा जाता है?

[A] नाना फडनवीस
[B] बालाजी विश्वनाथ
[C] नारायणराव बाजीराव
[D] संभाजी

Correct Answer: A [नाना फडनवीस ]

Notes:

पेशवा शासन के दौरान नाना फडनवीस मराठा साम्राज्य के प्रभावशाली मंत्री व कूटनीतिज्ञ थे। यूरोपीय द्वारा उन्हें “मराठा मैकियावेली” (सुप्रसिद्ध इतालवी कूटनीतिज्ञ निकोलो मैकियावेली पर आधारित नाम) कहा जाता था। ब्रिटिश साम्राज्य की बढती हुई शक्ति के दौरान भी उन्होंने मराठा साम्राज्य को सुरक्षित रखा।

18.श्रीरंगपट्टनम की संधि का सम्बन्ध किस युद्ध से है?

[A] द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध
[B] तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
[C] तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध
[D] चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध

Correct Answer: B [तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध ]

Notes:

तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के बाद 18 मार्च, 1772 को श्रीरंगपट्टनम की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से लार्ड कॉर्नवालिस और हैदराबाद के निज़ाम का प्रतिनिधि, मराठा साम्राज्य के प्रतिनिधि और मैसूर शासक टीपू सुल्तान ने हस्ताक्षर किये थे।

19.पूना समझौते के सन्दर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

[A] यह समझौता जवाहरलाल नेहरु और अम्बेदकर के बीच हुआ था
[B] इसके तहत वंचित वर्ग ने संयुक्त मतदाता समूह में रहने का फैसला किया
[C] प्रांतीय विधानपालिकाओं में वंचित वर्ग को सीटें आरक्षित की गयी
[D] इसके द्वारा सिविल सेवाओं में वंचित वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया

Correct Answer: A [यह समझौता जवाहरलाल नेहरु और अम्बेदकर के बीच हुआ था ]

Notes:

उपरोक्त में से पहला कथन असत्य है, पूना समझौता महात्मा गाँधी और भीमराव अम्बेदकर के बीच हुआ था।

20.महाद सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?

[A] महात्मा गाँधी
[B] डॉ. भीमराव अम्बेदकर
[C] आचार्य विनोबा भावे
[D] बाल गंगाधर तिलक

Correct Answer: B [डॉ. भीमराव अम्बेदकर ]

Notes:

महाद सत्याग्रह का नेत्रित्व भीमराव आंबेडकर ने 20 मार्च, 1927 को किया था, यह सत्याग्रह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाद नामक स्थान पर किया गया था।

Following our FreshersNow.Com site is a must as we have provided the best information. So, do follow us and bookmark our site by Ctrl + D.

Freshersnow.com is one of the best job sites in India. On this website you can find list of jobs such as IT jobs, government jobs, bank jobs, railway jobs, work from home jobs, part time jobs, online jobs, pharmacist jobs, software jobs etc. Along with employment updates, we also provide online classes for various courses through our android app. Freshersnow.com also offers recruitment board to employers to post their job advertisements for free.