World Geography GK in Hindi – विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान Questions and Answers

World Geography GK in Hindi

World Geography GK in Hindi – विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान Questions and Answers: Are you looking for World Geography GK Questions and Answers? If yes, here you go. The provided World Geography GK in Hindi Multiple Choice Questions helps the aspirants to face various competitive or entrance exams. So that they can easily get placed in any organization by scoring good marks. Preparing with these World Geography GK in Hindi/ विश्व का भूगोल जनरल नॉलेज will help you to crack the tests effortlessly. Thus, all the candidates are hereby suggested to move through the World Geography GK Questions in Hindi Quiz and practice them thoroughly.

World Geography GK in Hindi – विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान Questions and Answers

Quiz Name World Geography General Knowledge
Category Hindi GK
Exam Type MCQ (Multiple Choice Questions)
Mode of Quiz Online

Prepare World Geography GK Questions in Hindi – Practice MCQ Online Test

1. “नाइनटी ईस्ट रिज” नामक जलमग्न ज्वालामुखी कटक किस महासागर में स्थित है?

Join Telegram Join Telegram
Join Whatsapp Groups Join Whatsapp

[A] प्रशांत महासागर
[B] अटलांटिक महासागर
[C] हिन्द महासागर
[D] आर्कटिक महासागर

Correct Answer: C [हिन्द महासागर ]

Notes:

नाइनटी ईस्ट रिज की लम्बाई 5,000 किलोमीटर है। यह कटक बंगाल की खाड़ी से शुरू होकर दक्षिण की ओर जाती है। इसकी औसत चौड़ाई लगभग 200 किलोमीटर है।

2. अफ़ग़ानिस्तान का हेलमंद प्रांत किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है?

[A] तम्बाकू
[B] अफीम
[C] गेहूं
[D] कपास

Correct Answer: B [अफीम ]

Notes:

हेलमंद अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण में स्थित है, क्षेत्रफल के आधार पर यह अफ़ग़ानिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। हेलमंद प्रांत का कुल क्षेत्रफल 58,584 वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व का सबसे बड़ा अफीम उत्पादक क्षेत्र है, विश्व का कुल उत्पादन की 75% अफीम हेलमंद में उत्पादित की जाती है।

3. हिरोशिमा और नागासाकी शहर किन द्वीपों में स्थित हैं?

[A] होन्शु और क्यूशू
[B] होन्शु और शिकोकू
[C] होकाईडो और क्यूशू
[D] क्यूशू और शिकोकू

Correct Answer: A [होन्शु और क्यूशू ]

Notes:

हिराशिमा नगर जापान के होन्शु द्वीप में स्थित है जबकि नागासाकी क्यूशू द्वीप में स्थित है। इन दो नगरों पर 1945 में परमाणु बम गिराए गए थे।

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. बेलेरिक द्वीप भूमध्य सागर में स्थित है
2. कोर्सिका और सार्दिनिया द्वीप इटली की पश्चिम में स्थित हैं
उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों सही हैं
[D] दोनों कथन गलत हैं

Correct Answer: C [1 और 2 दोनों सही हैं ]

Notes:

बेलेरिक द्वीप समूह स्पेन का हिस्सा है, यह द्वीप समूह भूमध्य सागर में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 4,992 वर्ग किलोमीटर है। सार्दिनिया, सिसीली के बाद भू-मध्य सागर में स्थित दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, यह इटली का स्वायत्त क्षेत्र है।

5. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य किन दो देशों को अलग करता है?

[A] पुर्तगाल और मोरक्को
[B] अल्जीरिया और स्पेन
[C] मोरक्को और स्पेन
[D] अल्जीरिया और पुर्तगाल

Correct Answer: C [मोरक्को और स्पेन ]

Notes:

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य यूरोपीय देश स्पेन और अफ्रीकी देश मोरक्को को अलग करता है। यह जलडमरूमध्य भूमध्य सागर को अटलांटिक सागर से जोड़ता है।

6. गुआनो नामक प्राकृतिक उर्वरक किस क्षेत्र में पाया जाता है?

[A] तिएरा देल फयूगो
[B] अटाकामा मरुस्थल
[C] ब्राज़ील का मीनास गेरिअस
[D] पेरू का तटीय क्षेत्र

Correct Answer: D [पेरू का तटीय क्षेत्र ]

Notes:

गुआनो नामक उर्वरक में नाइट्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है, यह भूमि के लिए अत्याधिक उपजाऊ होता है। इसका इस्तेमाल पेरू के द्वीप व तटीय क्षेत्रों में किया जाता है।

7. वन कटान के परिणाम क्या होते हैं?

1. मृदा अपरदन में वृद्धि
2. भूमिगत जल का भण्डारण
3. आकस्मिक बाढ़

[A] केवल 1
[B] 1 और 2
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3

Correct Answer: C [1 और 3 ]

Notes:

अत्याधिक मात्रा में वन कटान के कारण मृदा अपरदन की दर काफी बढ़ जाती है, क्योंकि वनस्पति न होने के कारण मृदा की पकड़ कमज़ोर हो जाती हैं। वर्षा के समय में वनस्पति न होने के कारण वर्षा का जल भूमि में पूरी तरह रिस नहीं पाता, जिस कारण आकस्मिक बाढ़ आती है।

8. लेटराइट मृदा का निर्माण किस प्रकार होता है?

[A] लीचिंग
[B] अपरदन
[C] उपजाऊ नदी सिल्ट के निक्षेप के कारण
[D] आग्नेय चट्टानों के यांत्रिक अपक्षय के कारण

Correct Answer: A [लीचिंग ]

Notes:

लीचिंग प्रक्रिया में नदियाँ अपने साथ उपजाऊ मृदा बहाकर ले जाती हैं और समतल मैदानों में मृदा का निक्षेप कर देती हैं।

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. ओक्स-बो झील का विसर्प का टूटा हुआ हिस्सा होता है
2. नदी के युवावस्था की विशिष्टता बाढ़ युक्त मैदान होते हैं
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों सही हैं
[D] दोनों गलत हैं

Correct Answer: A [केवल 1 ]

Notes:

बाढ़ युक्त मैदान नदी की अंतिम अवस्था में दृश्यमान होते हैं। नदी की युवावस्था में गढ्ढे, झरने व प्रपात दृश्यमान होते हैं।

10.निम्नलिखित निक्षेपात्मक गतिविधियों का अवलोकन कीजिये :

1. मोरेन – ग्लेशियल निक्षेप
2. बर्चन – पवन निक्षेप
3. डेल्टा – फ्लुविअल निक्षेप

[A] केवल 2
[B] 1 और 2
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3

Correct Answer: D [1, 2 और 3 ]

Notes:

उपरोक्त दिए गए सभी निक्षेप व उनके प्रकार सही हैं।
मोरेन निक्षेप का निर्माण ग्लेशियर क्षेत्रों में होता है। जबकि बर्चन निक्षेप का निर्माण पवनों के कारण होता है, और डेल्टा का निर्माण नदियों के कारण होता है।

11. ओरोजेनिक बल से किसका निर्माण होता है?

1. ब्लॉक पर्वत
2. फोल्ड पर्वत
3. रेलिक्ट पर्वत

सही विकल्प का चुनाव कीजिये:

[A] केवल 1
[B] 1 और 2
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3

Correct Answer: B [1 और 2 ]

Notes:

ओरोजेनिक बल के कारण वालन, भ्रंशन और क्षेपण प्रक्रिया द्वारा ब्लॉक और फोल्ड पर्वत का निर्माण होता है।

12. अफ्रीका के पेम्बा और जंजीबार द्वीप किसकी खेती व निर्यात के लिए जाने जाते हैं?

[A] लौंग
[B] गन्ना
[C] तम्बाकू
[D] कॉफ़ी

Correct Answer: A [लौंग ]

Notes:

पेम्बा द्वीप हिन्द महासागर में स्वाहिली तटीय क्षेत्र में स्थित है। जंजीबार तंज़ानिया का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, यह लौंग के उत्पादन व निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।

13. समशीतोष्ण घास क्षेत्रों को क्या कहा जाता है?

1. मध्य एशिया में स्टेपी
2. उत्तरी अमेरिका में प्रेरी
3. दक्षिण अमेरिका में वेल्ड

[A] 1 और 2
[B] 1 और 3
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3

Correct Answer: A [1 और 2 ]

Notes:

दक्षिण अमेरिका में समशीतोष्ण घास के मैदानों को पम्पास कहा जाता है।

14. उत्तरी अमेरिका की कौन से मुख्य नदियाँ रॉकी पर्वत श्रेणी से निकलती हैं?

1. मिस्सीसिप्पी
2. मिसौरी
3. कोलोराडो
4. रिओ ग्रांदे
5. कोलंबिया

[A] 1, 2 और 3
[B] 2, 3 और 5
[C] 1, 2, 3 और 4
[D] उपरोक्त सभी

Correct Answer: B [2, 3 और 5 ]

Notes:

मिसौरी नदी उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है, यह पश्चिमी मोन्टाना से निकलती है। कोलोराडो नदी की लम्बाई 1,450 किलोमीटर है, यह अमेरिका और मेक्सिको में प्रवाहित होती है। कोलंबिया नदी कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया से निकलती है, यह नदी अमेरिका और कनाडा में बहती है।

15. निम्नलिखित में से स्थानीय हवाओं व उनके क्षेत्र का सही मेल कीजिये :

1. मिस्ट्रल – मध्य फ्रांस, ऐल्प्स व भूमध्यसागर
2. सिरोक्कू – उत्तरी अफ्रीका व दक्षिणी यूरोप
3. चिनूक – रॉकी पर्वत श्रेणी
4. हर्मेटन – मध्य अफ्रीका

[A] 1 और 4
[B] 1, 2 और 3
[C] 2, 3 और 4
[D] उपरोक्त सभी सही हैं

Correct Answer: D [उपरोक्त सभी सही हैं ]

Notes:

स्थानीय हवाओं व उनके सम्बंधित स्थान के दिए गए सभी विकल्प सही हैं।
मिस्ट्रल शीत व शुष्क वायु फ्रांस व भूमध्य सागर के क्षेत्र में प्रवाहित होती है।
सिरोक्कू – यह भूमध्यसागरीय हवा सहारा मरुस्थल से आती है, यह उत्तरी अफ्रीका व दक्षिणी यूरोप में बहती है।
चिनूक – यह उत्तरी अमेरिका में बहती है, इसे फोएह्न भी कहा जाता है।
हर्मेटन – यह पश्चिमी अफ्रीका में बहने वाली शुष्क व धुल युक्त वायु है, यह सहारा के दक्षिण से गिनी की खाड़ी तक बहती है।

16. निम्नलिखित में से कौन से ज्वालामुखी सक्रीय हैं?

1. माउंट किलिमंजारो
2. माउंट कोटोपैक्सी
3. मौना किया

[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 2 और 3
[D] उपरोक्त सभी

Correct Answer: C [2 और 3 ]

Notes:

माउंट किलीमजारो सुप्त ज्वालामुखी है, इसके पिछले 400 वर्षो से कोई उदगार नहीं हुआ है। माउंट कोटोपैक्सी प्रशांत महासागर में स्थित रिंग ऑफ़ फायर का हिस्सा है, यह एक सक्रीय ज्वालामुखी है, अंतिम बार इसमें 1940 में विस्फोट हुआ था। मौना किया ज्वालामुखी अमेरिका के हवाई द्वीप में स्थित है, यह अंतिम बार 24 मार्च से 1984 15 अप्रैल 1984 के बीच सक्रिय था।

17.पैरासेल द्वीप व स्प्रेटली द्वीप को लेकर किन देशों के बीच में विवाद है?

1. चीन
2. ताइवान
3. वियतनाम

[A] 1 और 2
[B] 1 और 3
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3

Correct Answer: D [1, 2 और 3]

Notes:

पैरासेल द्वीप समूह दक्षिण चीन सागर में स्थित है, यह क्षेत्र पर चीन का नियंत्रण है। परन्तु विएतनाम और ताइवान भी इस क्षेत्र पर अपना दावा व्यक्त करते हैं। यह द्वीप 15,000 वर्ग किलोमीटर के समुद्री क्षेत्र में फैले हुए हैं, जबकि द्वीपीय क्षेत्र 7.75 वर्ग किलोमीटर है।

18. निम्नलिखित में से कौन सी स्थलाकृति अपरदनात्मक है?

1. इन्सेलबर्ग
2. लोएस
3. जयूगें
4. बुट्टेस

[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 1, 3 और 4
[D] उपरोक्त सभी

Correct Answer: C [1, 3 और 4 ]

Notes:

लोएस का निर्माण निक्षेप से होता है जबकि इन्सेलबर्ग, जयूगें और बुट्टेस का निर्माण अपरदन के कारण होता है।
किसी एकांत स्थल पर उभरी हुई छोटी को इन्सेलबर्ग कहा जाता है।
जयूगें का निर्माण पवन के द्वारा किये जाने वाले अपरदन से होता है।
कठोर चट्टान की उपरी परत का अपरदन होने से बुट्टेस का निर्माण होता है।

19. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है?

[A] रॉकीज़, उत्तरी अमेरिका
[B] एंडीज़, दक्षिण अमेरिका
[C] ट्रांसअंटार्कटिका श्रेणी
[D] महान विभाजक पर्वतमाला, ऑस्ट्रेलिया

Correct Answer: B [एंडीज़, दक्षिण अमेरिका ]

Notes:

एंडीज़ पर्वत श्रृंखला दक्षिम अमेरिका में वेनेज़ुएला, कोलंबिया, इक्वेडोर, पेरू, बोलीविया, अर्जेंटीना और चिली में स्थित है। इस पर्वत श्रृंखला की लम्बाई लगभग 7,000 किलोमीटर है और चौड़ाई 500 किलोमीटर है।

20. समरकंद नामक स्थान मध्य एशिया में कहाँ पर स्थित है?

[A] अफ़ग़ानिस्तान
[B] तुर्कमेनिस्तान
[C] उज्बेकिस्तान
[D] ईरान

Correct Answer: C [उज्बेकिस्तान ]

Notes:

वर्तमान में समरकांड उज्बेकिस्तान में स्थित है। 329 ईसा पूर्व सिकंदर ने समरकंद पर आक्रमण करके इसका विध्वंस किया था। 1221 ईसवी में चंगेज़ ने समरकंद पर आक्रमण किया था?

21. ओक्स़स निम्नलिखित में से किस नदी का प्राचीन नाम है?

[A] टिगरिस
[B] युफ्रेट्स
[C] अमू दरया
[D] सिर दरया

Correct Answer: C [अमू दरया ]

Notes:

ओक्स़स नदी मध्य एशिया में अफ़ग़ानिस्तान, ताजीकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान व उज्बेकिस्तान में बहती है। इसकी कुल लम्बाई 2,620 किलोमीटर है, यह अराल सागर में समाहित होती है।

22. फाकलैंड द्वीप को लेकर किन दो देशों के बीच में विवाद है?

[A] चिली और इक्वेडोर
[B] वेस्ट इंडीज और स्पेन
[C] उरुग्वे और फ्रांस
[D] अर्जेंटीना और ब्रिटेन

Correct Answer: D [अर्जेंटीना और ब्रिटेन ]

Notes:

फाकलैंड द्वीप समूह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में 12,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह ब्रिटिश ओवरसीज क्षेत्र का हिस्सा है।

23. दक्षिण अमेरिका में कौन से दो देश चारो ओर से भूमि से घिरे हुए (लैंडलॉक्ड) हैं?

[A] बोलीविया और पैराग्वे
[B] इक्वेडोर व परना
[C] कोलंबिया और पैराग्वे
[D] सूरीनाम और गुयाना

Correct Answer: A [बोलीविया और पैराग्वे ]

Notes:

बोलीविया उत्तर व पूर्व में ब्राज़ील, दक्षिण पूर्व में अर्जेंटीना, दक्षिण पश्चिम में चिली व उत्तर पश्चिम में पेरू से घिरा हुआ है। पैराग्वे के पूर्व व उत्तर पूर्व में ब्राज़ील और उत्तर पश्चिम में ब्राज़ील स्थित है।

24. निम्नलिखित में से विश्व का सबसे संकरा जलडमरूमध्य कौन सा है?

[A] टार्टर जलडमरूमध्य
[B] बाब-एल-मंदेब
[C] डरडेनेल्स जलडमरूमध्य
[D] फोवेक्स जलडमरूमध्य

Correct Answer: A [टार्टर जलडमरूमध्य ]

Notes:

टार्टर जलडमरूमध्य विश्व का सबसे संकरा जलडमरूमध्य है, इसकी चौड़ाई मात्र 7.3 किलोमीटर है। यह जलडमरूमध्य प्रशांत महासागर में स्थित है, यह रूस के सखालिन द्वीप को एशिया से अलग करता है।

25. क्षारीय व खारी मिट्टी की विशेषताएं क्या हैं?

1. वे सूखा ग्रस्त क्षेत्र में पायी जाती हैं
2. जिप्सम का उपयोग करके उन्हें पुनः उपजाऊ बनाया जा सकता है
3. बनावट में यह रेतीली लोम की तरह होती हैं

[A] केवल 1
[B] 1 व 3
[C] 2 व 3
[D] 1, 2 व 3

Correct Answer: C [2 व 3 ]

Notes:

क्षारीय व खारी मिटटी को जिप्सम के उपयोग से पुनः उपजाऊ बनाया जा सकता है, और बनावट में यह रेतीली दोमट होती है।

To get all the Latest विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान Questions, keep on checking our site. Do bookmark our site @ FreshersNow.Com by Ctrl + D to receive all the latest notifications.

Freshersnow.com is one of the best job sites in India. On this website you can find list of jobs such as IT jobs, government jobs, bank jobs, railway jobs, work from home jobs, part time jobs, online jobs, pharmacist jobs, software jobs etc. Along with employment updates, we also provide online classes for various courses through our android app. Freshersnow.com also offers recruitment board to employers to post their job advertisements for free.